CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और साथ ही लॉज संचालकों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

CG NEWS : पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रायपुर जिले के भंडारपुरी निवासी 26 वर्षीय युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया।

CG NEWS : आरोप है कि 23 मार्च 2026 को युवक डोंगरगढ़ आया और महिला को एक लॉज में ले गया, जहां उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया और कथित तौर पर वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया।

CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

CG NEWS : इस घटना के बाद होटल और लॉज संचालकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि संबंधित लॉज में आने वाले लोगों की पहचान सही तरीके से दर्ज की गई थी या नहीं, और कहीं किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती गई।

CG NEWS : पुलिस ने इस मामले को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ी गंभीर चेतावनी भी बताया है। लोगों से अपील की गई है कि ऑनलाइन संबंधों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *