IPL 2026: KKR से हार का गम नहीं झेल पाए वैभव, मैदान पर छलके आंसू…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस हार के बाद राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी भावुक नजर आए। मैच खत्म होने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाउंड्री लाइन के पास अकेले बैठकर रोते दिखाई दे रहे हैं।

KKR सपोर्ट स्टाफ ने बढ़ाया हौसला

इस भावुक पल में खेल भावना की शानदार मिसाल भी देखने को मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य वैभव के पास पहुंचता है और उन्हें गले लगाकर सांत्वना देता है। इस दृश्य ने क्रिकेट फैंस का दिल छू लिया।

राजस्थान की पारी रही सीमित

ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।
हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

रिंकू सिंह ने दिलाई KKR को जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 34 गेंदों में 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

युवा खिलाड़ी का जज्बा बना चर्चा का विषय

हालांकि राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी और उनका जज्बा फैंस के दिल में जगह बना गया। उनका यह इमोशनल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि खिलाड़ी जीत-हार को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *