cg news: कबीरधाम में FCI अधिकारी बनकर ठगी व्यापारी से पिस्टल की नोक पर 50 हजार वसूले, आरोपी गिरफ्तार

0
138

cg news crime: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में खुद को एफसीआई का अधिकारी बताकर किराना व्यापारी से पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने व्यापारी को चोरी का चावल खरीदने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

cg news crime: मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन (जितेंद्र) चड्ढा (47) एक्स-आर्मी मैन और रायपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत है।

उसने 8 अप्रैल की रात लगभग साढ़े दस बजे ग्राम छिरहा स्थित व्यापारी पीतांबर गुप्ता की दुकान पर जाकर खुद को FCI अधिकारी बताया और चोरी का चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाकर डराया।

पिस्टल की नोक पर उसने 60 हजार रुपये की मांग की, लेकिन भयभीत व्यापारी ने 50 हजार रुपये दे दिए।

cg news crime:शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लग्जरी कार, लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 राउंड कारतूस और पिस्टल पाउच जब्त किए गए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

cg news crime:आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here