Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

11 साल मोदी सरकार : मध्यप्रदेश में शुरू हुआ सेवा-सुशासन महाअभियान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आज 11 साल और तीसरे कार्यकाल (मोदी सरकार 3.0) को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जश्न के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा संगठन ने इसे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर एक महीने तक कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

राज्यभर में आज से यह विशेष अभियान शुरू हो रहा है। हर मंडल में जनसभाएं होंगी, गांवों और शहरी वार्डों में चौपालें लगाई जाएंगी। इसके जरिए पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। जिला स्तर पर “सेवा-संकल्प-सुशासन” आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

प्रमुख आयोजन:

  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • 23 जून: डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

  • 25 जून: आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।

  • 6 जुलाई: डॉ. मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

इसके साथ ही “ऑपरेशन सिंदूर”, धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, महिलाओं को आरक्षण, गरीब कल्याण योजनाओं जैसे बड़े फैसलों को भी पार्टी जनसभाओं और प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएगी।
भाजपा का उद्देश्य है कि जनता को बताया जाए कि कैसे बीते 11 वर्षों में देश में परिवर्तन से विश्वास तक की यात्रा पूरी हुई।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

बुरहानपुर : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, सिलेंडर धमाके से दहशत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना...

C.G Crime : रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से दिनदहाड़े 38 लाख पार, परिचित पर शक

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds