Monday, March 16, 2026
38.1 C
Raipur

अस्पताल में दिखे स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान, फैंस की बढ़ी चिंता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपनी अनोखी कॉमेडी स्टाइल और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के कारण युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके स्टैंड-अप वीडियोज और लाइव शो को लाखों लोग पसंद करते हैं।

हाल ही में जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वे मुंबई के लीलावती अस्पताल के एक प्राइवेट रूम में नजर आएइस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं।

रमजान व्लॉग में नजर आए जाकिर खान

दरअसल यह वीडियो जाकिर खान के भाई अरबाज खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा है। व्लॉग में जाकिर खान अस्पताल के कमरे में गुलाबी रंग का हॉस्पिटल रोब पहने दिखाई देते हैं।

वीडियो में वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर क्रिकेट मैच देखते हुए नजर आते हैंइस दौरान माहौल हल्का-फुल्का और सामान्य दिखाई देता है।

Read More : Raipur Crime : रायपुर की पॉश सोसायटी में चाकूबाजी, तेज गाना बजाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे पर हमला

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

व्लॉग में जब अरबाज खान ने जाकिर से पूछा कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में मजाक करते हुए कहा, मैच अभी फंसा हुआ है।”उनका यह जवाब सुनकर कमरे में मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि फैंस को उनकी सेहत को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है।

फैंस ने सोशल मीडिया पर पूछे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?”, वहीं कुछ लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी की।कुछ फैंस ने लिखा, ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ।” वहीं कई लोग उनकी बीमारी के बारे में जानकारी जानना चाहते हैं।

पहले भी ले चुके हैं काम से ब्रेक

गौरतलब है कि इससे पहले जाकिर खान ने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए काम और सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की बात कही थी

हाल ही में हैदराबाद में अपने लाइव शो के दौरान भी उन्होंने बताया था कि वे कॉमेडी से कुछ समय के लिए लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। यह शो उनके चल रहे पापा यार” टूर का हिस्सा था।

हालांकि अभी तक उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैव्लॉग में वे सामान्य और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह भी संकेत मिलते हैं कि स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हो सकती।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

Latest YouTube Shorts

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories