Friday, February 27, 2026
23.2 C
Raipur

CG News : बालोद में योगदास साहू की मनमानी भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और कानून की धज्जियाँ, रिलीव होने के बाद भी दखल

बालोद। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन निषाद ने बालोद जिले में शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी की गंभीर शिकायत की है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मर्कले के 30 सितंबर 2025 को रिलीव होने के बाद भी योगदास साहू बालोद जिले में अपने कब्जे से बाज नहीं आ रहे हैं। नई जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी के कार्यभार संभालने के बाद भी साहू छुट्टियों में दफ्तर में दाखिल होकर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रहे हैं और विभाग को अपनी निजी दुकान बना चुके हैं।

मोहन निषाद के अनुसार, योगदास साहू निलंबित फाइलें जबरदस्ती बाबुओं से मंगवाकर स्वयं हस्ताक्षर करते हैं और जो बाबू विरोध करता है, उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। साहू ने निलंबित डीपी कोसरे को भी अपने साथ जोड़ रखा है, वहीं लेखराम साहू जैसे कर्मचारियों को भी अपने गिरोह में शामिल कर लिया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि निलंबित शिक्षकों की बैकडेट बहाली की जा रही है, जो न केवल गैरकानूनी है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रही है।

Read More : Reva : रीवा में 400 वर्ष पुरानी परंपरा का भव्य निर्वाहन, महाराज बांधवेश पुष्पराज सिंह ने किया गद्दी पूजन

कानूनी धाराएँ जो योगदास साहू पर लागू होती हैं:

  • BNNS धारा 316 – आपराधिक विश्वासघात और पद का दुरुपयोग

  • BNNS धारा 318 – धोखाधड़ी एवं छलपूर्वक लाभ अर्जित करना

  • BNNS धारा 336 – जाली दस्तावेज़ तैयार करना

  • BNNS धारा 337 – फर्जी दस्तावेज़ का उपयोग करना

  • BNNS धारा 61(2) – सरकारी कार्य में अवैध हस्तक्षेप

  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित) – रिश्वतखोरी और अवैध लेन-देन

Read More : Singrauli News : आदिवासी पंचायत में राशन घोटाला? परासी गांव के लोगों को तीन महीने से नहीं मिला अनाज, भूख के साए में जी रहे हैं दर्जनों परिवार

बालोद शिक्षा विभाग आज रिश्वतखोर अफसरों का अड्डा बन चुका है। पूर्व अफसर के छुट्टियों में भी कार्यालय पर कब्जा जमाए भ्रष्टाचार करने की कार्रवाई प्रशासन की नाकामी और मिलीभगत को दर्शाती है।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहन निषाद ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शीघ्र इस मामले में FIR दर्ज कर सख्त जांच करवाई जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए। साथ ही डीओ ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर सच सामने लाने की भी मांग की है।

यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बालोद जिला शिक्षा के बजाय भ्रष्टाचार का गढ़ बनकर रह जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories