Rewa : रीवा में 400 वर्ष पुरानी परंपरा का भव्य निर्वाहन, महाराज बांधवेश पुष्पराज सिंह ने किया गद्दी पूजन

VIKASH KHALKHO

रीवा। दशहरे के पावन अवसर पर रीवा राजघराने में 400 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भव्य पूजा-अर्चना और गद्दी पूजन का आयोजन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जी के वंशज माने जाने वाले रीवा महाराज बांधवेश पुष्पराज सिंह जू देव ने परंपरागत गद्दी में विराजमान श्रीराम के खड़ाऊ का विधिपूर्वक पूजन किया।

पूजन के बाद खुले आसमान के नीचे नीलकंठ पक्षी को आजाद किया गया। स्थानीय मान्यता के अनुसार दशहरे के दिन नीलकंठ का पान और नगरवधू के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर रीवा किले से लेकर एनसीसी मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महाराज बांधवेश पुष्पराज सिंह, सिरमौर विधानसभा से भाजपा विधायक युवराज दिव्यराज सिंह सहित राजघराने के विशेष सदस्य मौजूद रहे।

Read More : Singrauli News : आदिवासी पंचायत में राशन घोटाला? परासी गांव के लोगों को तीन महीने से नहीं मिला अनाज, भूख के साए में जी रहे हैं दर्जनों परिवार

शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह रीवा नरेश का जोरदार स्वागत किया। इस आयोजन में रीवा की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की झलक साफ दिखाई दी। महाराज बांधवेश पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह परंपरा रीवा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, जिसे वे सदैव जीवित रखेंगे।

इस भव्य आयोजन ने रीवा में दशहरे के त्योहार की गरिमा को और बढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *