टोक्यो: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के मैन जैवलिन थ्रो फाइनल में आज नीरज चोपड़ा भारतीय समयानुसार दोपहर 3:57 बजे एक्शन में हैं।
नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम, जर्मनी के जूलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स जैसी दिग्गज चुनौती मिल रही है। इसके अलावा, सचिन यादव भी भारत के लिए फाइनल में भाग ले रहे हैं।
Read News : CG News: युवक-युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन:
- नीरज चोपड़ा: 84.85 मीटर, ग्रुप-ए में तीसरे, कुल छठे। पहला अटेम्प्ट 84.50 मीटर का।
- अरशद नदीम: ग्रुप-बी में तीसरे अटेम्प्ट में 85.28 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई।
- सचिन यादव: 83.67 मीटर, ग्रुप-ए में छठा, कुल दसवां।
फाइनल में सभी खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो:
- जूलियन वेबर (जर्मनी)
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा)
- अरशद नदीम (पाकिस्तान)
- नीरज चोपड़ा (भारत)
- जूलियस येगो (केन्या)
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका)
- कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)
- डेविड वेगनर (पोलैंड)
- सचिन यादव (भारत)
- रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)
- जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)
पिछला रिकॉर्ड और पेरिस ओलंपिक:
- पेरिस ओलंपिक 2024 में नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण जीता, नीरज 89.45 मीटर के साथ रजत।
- पिछली विश्व चैम्पियनशिप (बुडापेस्ट) में नीरज ने 88.17 मीटर फेंककर गोल्ड मेडल जीता।
इतिहास में रिकॉर्ड:
केवल दो एथलीट मेन्स जैवलिन थ्रो में खिताब बचा पाए हैं:
- जान जेलेजनी (चेक गणराज्य, 1993 & 1995)
- एंडरसन पीटर्स (2019 & 2022)
नीरज के कोच जान जेलेजनी हैं, और नीरज अब अपने गुरु की बराबरी करने की चुनौती के साथ फाइनल में उतर रहे हैं।











