भोपाल। बैरागढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। महिला हिमांशी किसवानी के घर पर दबिश देने पर स्टोर रूम से 68 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं।
जानकारी के अनुसार, महिला लंबे समय से दुकानों से सस्ती शराब खरीदकर अपने घर पर स्टॉक करती थी और फिर उसे महंगे दामों पर बेचती थी। इस पूरे नेटवर्क का संचालन वह घर से ही कर रही थी।
Read News : Odisha News : दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी के कपड़े फाड़कर शहर में घुमाया; दूसरे से सिंदूर भरवाया
आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान हिमांशी किसवानी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में 21 से ज्यादा अफसर शामिल थे।
हालांकि गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी अधिकारियों को अब तक यह सुराग नहीं मिल पाया है कि महिला को इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से सप्लाई की जाती थी। फिलहाल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।













