Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Asharam Bapu : दुष्कर्म आरोपी आशाराम बापू मेडिकल चेकअप के लिए इंदौर...

Asharam Bapu : दुष्कर्म आरोपी आशाराम बापू मेडिकल चेकअप के लिए इंदौर अस्पताल पहुंचा

Asharam Bapu
Asharam Bapu

Asharam Bapu : इंदौर : दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा आशाराम बापू पैरोल के दौरान इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचा, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया गया। आशाराम को उसके अनुयायी गुपचुप तरीके से अस्पताल लेकर पहुंचे।

Asharam Bapu : जानकारी के अनुसार, नाबालिग और महिला से दुष्कर्म के मामले में सजा भुगत रहा आशाराम फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर है। पैरोल के दौरान उसे प्रवचन देने और अनुयायियों से मिलने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद वह इंदौर के खंडवा रोड स्थित अपने आश्रम में रुका हुआ है।

Asharam Bapu : अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, आशाराम को रूटीन चेकअप के लिए लाया गया था। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि यह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी आशाराम इसी अस्पताल में जांच के लिए आया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here