Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : बाणेश्वर कुंड ‘धुलाई’ कांड – अब पुलिस लेगी एक्शन,...

Indore News : बाणेश्वर कुंड ‘धुलाई’ कांड – अब पुलिस लेगी एक्शन, प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला गरमाया

Indore News : इंदौर : इंदौर के प्रसिद्ध बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े के साथ हुई मारपीट का मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, इंदौर पुलिस ने इस घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। हालांकि शुरुआत में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन कानून को हाथ में लेकर सरेआम मारपीट करने वालों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने साफ कर दिया है कि किसी को भी ‘मॉब लिंचिंग’ जैसी स्थिति पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Indore News : बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बाणेश्वर कुंड उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। श्रद्धालुओं का आरोप था कि पवित्र धार्मिक स्थल की मर्यादाओं को ताक पर रखकर अश्लील हरकतें की जा रही थीं। उग्र भीड़ ने युवक को घेरकर लात-घूंसों से उसकी जमकर धुलाई कर दी।

 

Indore News : युवती अपने साथी को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आक्रोशित लोग उसे भी खरी-खोटी सुनाते रहे।घटना के समय मौके पर पहुँची डायल-112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। चूंकि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की थी, इसलिए पुलिस ने प्राथमिक तौर पर हिदायत देकर छोड़ दिया था। लेकिन, अब मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने वालो की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि किसी भी स्थिति में भीड़ को सजा देने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here