Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking News : उरला-सिलतरा के लोहा कारोबारियों पर सीजीएसटी का शिकंजा….

CG Breaking News : उरला-सिलतरा के लोहा कारोबारियों पर सीजीएसटी का शिकंजा….

0
181
CG Breaking News
CG Breaking News

CG Breaking News : सिलतरा । लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायते झेल रहे उरला और सिलतरा के दो लोहा कारोबारियों पर आखिरकार केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार सुबह सीजीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने इन कारोबारियों के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी और दस्तावेजों से लेकर कंप्यूटर सिस्टम तक की गहन जांच शुरू कर दी।

CG Breaking News : सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बोगस बिलिंग, बिना रिकॉर्ड के कच्चे माल की खरीदी-बिक्री और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के सबूत हाथ लगे हैं। शुरुआती जांच में करीब 40 लाख रुपये की टैक्स चोरी उजागर हुई है, जो और भी बड़ी रकम में बदल सकती है।

CG Breaking News

कार्रवाई के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, सेल्स-पर्चेज डेटा और जीएसटी रिटर्न से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कारोबारियों से लंबी पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोनों कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाया है।

छापेमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की सटीक गणना कर जुर्माना और बकाया राशि की वसूली की जाएगी। विभागीय सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस कार्रवाई के दायरे में अन्य संदिग्ध उद्योगों को भी जल्द लाया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here