Urmila Memorial Hospital : रायपुर : रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में Chhattisgarh Kranti Sena और Bajrang Dal के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Urmila Memorial Hospital : मृतक राम चरण वर्मा के बेटे राजकुमार वर्मा का आरोप है कि उनके पिता पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां तीन बार ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार पहले ऑपरेशन के बाद लीकेज बताया गया, फिर दोबारा सर्जरी हुई और बाद में गले का भी ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
Urmila Memorial Hospital : परिवार का दावा है कि आयुष्मान कार्ड से 2.71 लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा दवाइयों के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक का बिल बनाया गया, जिसमें 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। टेस्ट और अन्य जांच के नाम पर करीब 3 लाख रुपये अलग से लिए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए 5 लाख रुपये नगद लिए गए और अब 5 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं।
View this post on Instagram
Urmila Memorial Hospital : परिजनों ने इसे लापरवाही नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और परिजन न्याय की मांग पर डटे हुए हैं।











