Upcoming Cars in India :कार खरीदने की बना रहे हैं योजना, तो थोड़ा रुक जाइए। साल 2026 का फरवरी महीना ऑटो बाजार के लिए खास रहने वाला है। इस महीने भारत में एक साथ कई नए और आकर्षक कार मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के विकल्प शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें एक किफायती 7-सीटर कार भी आने वाली है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 5.76 लाख रुपये हो सकती है।
Upcoming Cars in India :फरवरी 2026 में जिन ब्रांड्स की नई कारें भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली हैं, उनमें निसान, BMW, मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन और JSW MG मोटर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में अपने नए मॉडल उतारने की तैयारी में हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
Upcoming Cars in India :इस महीने लॉन्च होने वाली कुछ प्रमुख कारें:
Upcoming Cars in India :निसान ग्रेविट
Upcoming Cars in India :निसान की यह नई कॉम्पैक्ट MPV जनवरी में लॉन्च होनी थी, लेकिन अब फरवरी में इसके आने की उम्मीद है। रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बनी यह तीन-रो वाली 7-सीटर कार बेहतर स्टाइलिंग और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी। इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएंगे। इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.76 लाख रुपये हो सकती है, जो इसे बजट सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाती है।
Upcoming Cars in India :इनके अलावा फरवरी में BMW, मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन और JSW MG मोटर की ओर से भी नए मॉडल लॉन्च किए जाने की संभावना है। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आने वाले इन लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।











