UP Ballia News : बिजली अधिकारी पर जूता चलाने वाले भाजपा नेता का हंगामा, पुलिस ने जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में बैठाया, जानें पूरा मामला…

Parivesh
UP Ballia News

UP Ballia News : बलिया, 25 अगस्त 2025 — बिजली की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से तीखी बहस के बाद BJP नेता मुन्ना बहादुर सिंह और पुलिस के बीच सोमवार को अस्पताल ले जाते समय भारी विवाद हो गया। पुलिस की गाड़ी में बैठने से इनकार करने पर मुन्ना बहादुर को पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में बैठाया। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।

UP Ballia News : मामला तब का हैं जब मुन्ना बहादुर अपने समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह के कार्यालय पहुंचे। बिजली कटौती और खराब आपूर्ति को लेकर उनका आरोप था कि सगरपाली गांव और आसपास के 50 गांवों में बिजली की समस्या गंभीर है। अधीक्षण अभियंता से विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें अधीक्षण अभियंता की ओर से भी अभद्रता और सुरक्षा कर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद मुन्ना बहादुर ने गुस्से में जूता चलाकर विरोध जताया।

रविवार को जब पुलिस मुन्ना बहादुर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तो उन्होंने पुलिस वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। उनके समर्थकों ने भी जोरदार हंगामा किया, जिससे पुलिस को उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना पड़ा। मुन्ना ने कहा कि वे लोगों की समस्याएं उठाने आए थे, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उन पर हमला कर रहे हैं, और अब पुलिस उन्हें ही गिरफ्तार कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *