उज्जैन। Ujjain Mahakal Temple : आज बुधवार, 25 जून 2025 की अलसुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। तड़के 4 बजे से मंदिर में शिव भक्ति की अनूठी छटा बिखरी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती और भगवान महाकाल के दिव्य सिंगार दर्शन किए।
Ujjain Mahakal Temple : आरती से पूर्व महाकाल का पारंपरिक श्रृंगार किया गया, जिसमें चंदन, पुष्पों की मालाएं और विशेष वस्त्रों से उन्हें अलंकृत किया गया। आरती के समय मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।
Ujjain Mahakal Temple
भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर समिति ने ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की, जिससे देश-विदेश में मौजूद लाखों श्रद्धालुओं ने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर भक्ति से ओतप्रोत दर्शन किए।
भस्म आरती शिव की एकमात्र ऐसी पूजा है, जिसमें ताजे राख (भस्म) से भगवान को अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि इस दुर्लभ आरती के दर्शन से पाप कटते हैं और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।











