Tragic Accident : राजनांदगांव| शहर के आरके नगर ट्रैफिक सिग्नल प्वाइंट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवती त्रिलोका यादव की मौत हो गई। अजीज पब्लिक स्कूल की बस ने गलत दिशा से आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह घटना पीटीएस-रामकृष्ण चौक के पास हुई, जहां सिग्नल पर खड़ी युवती की बाइक को स्कूल बस ने रौंद डाला। कोतवाली पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tragic Accident Read More : Indore News : जैन परंपरा या मासूम पर अत्याचार? 3 साल की बच्ची के संथारा मामले में कोर्ट का संज्ञान, 2 हफ्ते में मांगा जवाब
परीक्षा देने जा रही थी त्रिलोका यादव
जानकारी के अनुसार, मृतिका त्रिलोका यादव, निवासी बुढ़ानछापर (बोरतलाव क्षेत्र), अपने बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित बीएड परीक्षा में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में जैसे ही वह पीटीएस ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी, तभी गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती मुंह के बल गिर गई और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में त्रिलोका यादव का भतीजा लोकनाथ यादव भी बाइक पर सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूल वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
Tragic Accident Read More : CG NEWS : मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बचेली के लाल मैदान में गूंजेगा मजदूरों का विरोध
पुलिस का कहना है कि गलत दिशा में चलना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इस हादसे का कारण बना। कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर स्पष्ट है कि बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक और गलत दिशा में वाहन चलाया। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304A (लापरवाही से मौत) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।”
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल बसों द्वारा की जा रही लापरवाही आम हो गई है, लेकिन प्रशासन का रवैया अब तक ढीला रहा है।











