M.P Weather : मध्य प्रदेश में समय से पहले गर्मी का असर, कई शहरों में 35 से 39 डिग्री तक पहुंचा तापमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अचानक बढ़े तापमान के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मार्च की शुरुआत में ही बदला मौसम का ट्रेंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सामान्य तौर पर प्रदेश में 15 मार्च के बाद गर्मी का असर तेज होता है, लेकिन इस साल मौसम का पैटर्न बदला हुआ नजर आ रहा है। मार्च के पहले ही सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में यह सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के शहरों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। यहां दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Read More : Mahakaleshwar Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

कई प्रमुख शहरों में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा

गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे रात में भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है।

नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर

प्रदेश में नर्मदापुरम इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में सामने आया है। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो (36.8°C), धार (36.6°C), दमोह, सागर और श्योपुर (36.4°C), रतलाम (36.2°C) तथा गुना और टीकमगढ़ में करीब 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं शाजापुर, मंडला और सतना जैसे जिलों में भी तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

अगले चार दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि मार्च के पहले पखवाड़े में ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाए

अप्रैल और मई में बढ़ सकता है लू का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मार्च में हीट वेव (लू) की संभावना कम है, लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी का असर काफी ज्यादा हो सकता है। अनुमान है कि इन महीनों में करीब 15 से 20 दिनों तक लू चलने की स्थिति बन सकती है।विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पानी का अधिक सेवन करने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories