Tikamgarh News : टीकमगढ़/ संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के पचेर गांव में स्थित कुटी सरकार मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को छतरपुर जिले से गिरफ्तार कर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया है, घटना का खुलासा करते हुए एसडीओपी ने बताया की 12 अक्टूबर 2025 को पचेर गांव निवासी सोनू तिवारी ने मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.
Tikamgarh News : जिसमें बताया गया था की कुटी सरकार मंदिर से करीब 50 से 60 पीतल के घंटे, एक इनवर्टर और बैटरी, एम्पलीफायर साउंड सिस्टम मशीन और चांदी का मुकुट एवं दानपेटी से करीब 35 हजार रुपए नकद चोरी हुए थे, जिस पर खरगापुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी गए करीब 60 पीतल के घंटे, इनवर्टर बैटरी, साउंड सिस्टम एम्पलीफायर मशीन, चांदी का मुकुट और 8 हजार 430 रुपए नकद बरामद किए हैं और घटना में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया है।











