Indore News : नई बनी सड़क पर खुदाई से भड़के महापौर, बोले– “पहले सोच लेते, अब खुदाई कहां की समझदारी?”, देखें वीडियो

Sanjay Sahu

Indore News : इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक तीन इमली चौराहे पर पहुंच गए। न अधिकारियों को भनक थी, न किसी समर्थक को जानकारी। दरअसल, गुरुवार रात एक राहगीर ने उन्हें वीडियो भेजा था, जिसमें दिखाया गया कि नई बनी सड़क को फिर से खोदा जा रहा है। इस पर महापौर ने फोन पर पूछताछ करने की बजाय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना उचित समझा।

Indore News : चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि सड़क अभी पूरी बनी भी नहीं थी और आधे काम के बाद ही फिर से खुदाई शुरू हो गई थी। इस पर उन्होंने तत्काल अपर आयुक्त अभय राजन, जोनल अधिकारी अतीक खान, पार्षद राजेंद्र राठौड़ और निर्माण एजेंसी के साथ कंसल्टेंट एजेंसी एसएनएस के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया।

Indore News : महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे कामों से जनता को परेशानी होती है। जब अधिकारियों ने बताया कि स्टॉर्म वॉटर लाइन डाली जा रही है, तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर लाइन डालनी थी तो पहले क्यों नहीं सोचा गया? सड़क बनने के बाद खुदाई करना समझदारी नहीं है।

 

Indore News : महापौर ने कहा कि यह सीधी लापरवाही है, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान और जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने अफसरों से पूछा कि क्या सड़क बनने के बाद इस क्षेत्र में जलभराव की कोई शिकायत आई थी, जिसके कारण लाइन डालने की जरूरत महसूस हुई? अधिकारी चुप रहे।

Indore News : मौके पर ही महापौर ने निर्देश दिए कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर टर्मिनेट किया जाए और नुकसान की भरपाई कंसल्टेंट एजेंसी से वसूली जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *