Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : कंप्यूटर बाबा का बड़ा ऐलान….

Jabalpur News : कंप्यूटर बाबा का बड़ा ऐलान….

Jabalpur News : कंप्यूटर बाबा का बड़ा ऐलान....
Jabalpur News : कंप्यूटर बाबा का बड़ा ऐलान....

जबलपुर। Jabalpur News : मध्य प्रदेश पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने घोषणा की कि 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राज्य में “गौ माता न्याय यात्रा” निकाली जाएगी। बाबा ने कहा कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग गौ माता के प्रतीक लेकर सीएम हाउस तक जाएंगे और जन जागरण का संदेश देंगे।

Jabalpur News : कंप्यूटर बाबा ने कहा, “आने वाली पीढ़ी गौ माता को समझ नहीं पाएगी। हम सनातनी की बात करते हैं और सनातन की सरकार चाहते हैं। भारत में गाय कट रही है, गौ माता तड़प-तड़प कर मर रही है।”

बाबा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी इस यात्रा में साथ चलने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर भिक्षा मांगेंगे और राज्य सरकार से गुजारिश की कि गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाए।

इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता की रक्षा और जन जागरण को बढ़ावा देना है और इसमें हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here