रायपुर: कोटा रायपुर के रामदरबाद रोड स्थित राम मंदिर के सामने श्री शिव महापुराण की कथा का आयोजन 3 मई से 9 मई तक पैप्सी गोडाउन में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में हजारों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन आयोजन स्थल पर एक अप्रत्याशित घटना घटी।
गुरुवार, 1 मई की दोपहर तेज बारिश और हवाओं के कारण श्री शिव महापुराण कथा के लिए तैयार किया गया पंडाल गिर गया। पंडाल की स्थिरता नहीं बनी और वह गिर पड़ा, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।













