Sunday, August 23, 2026
Home Tech Realme P4s 5G India Launch Date: भारत में 26 अगस्त को लॉन्च...

Realme P4s 5G India Launch Date: भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा Realme P4s 5G: 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस

नई दिल्ली [Nishanebaaz News] Realme P4s 5G Launch Date India रियलमी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी लोकप्रिय P-सीरीज का नया डिवाइस Realme P4s 5G पेश करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च तिथि की पुष्टि कर दी है। यह नया 5G फोन भारत में 26 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

Read More Yash Toxic Movie Pre Release Event Accident: ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा: साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 प्रशंसक घायल

Flipkart और Realme स्टोर पर होगी बिक्री

लॉन्च के तुरंत बाद Realme P4s 5G को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर (realme.com) से खरीदा जा सकेगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट event.realme.com/in पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के अनुसार, 26 अगस्त के लॉन्च इवेंट के दौरान ही फोन की आधिकारिक कीमत और सेल ऑफर्स का खुलासा किया जाएगा।realme: realme P4s 5G: Putting display at centre of..

Read More बांग्लादेश में फिर हिंदुओं पर कहर! रंगपुर में एक ही घर से 4 शव मिलने से मचा हड़कंप

144Hz AMOLED डिस्प्ले और शानदार ब्राइटनेस

स्मार्टफोन के डिस्प्ले सेक्शन में 6.78 इंच का 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1272×2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें M14 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का उपयोग किया गया है। स्क्रीन HDR10+ और Netflix HDR सपोर्ट से लैस है और इसकी पीक लोकल ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक पहुंचती है।

Read More Fake transfer order case: फर्जी ट्रांसफर आदेश केस में बड़ा अपडेट: जेल जाने से पहले 2 RMA की बिगड़ी तबीयत, 2 और संदिग्ध हिरासत में

प्रोसेसर, VC कूलिंग और दमदार बैटरी

स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट और एक डेडिकेटेड HyperVision+ AI चिप दी गई है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और AI Gaming Partner सॉफ्टवेयर मिलेगा।

Read More Rewa News: बाइक में छिपे सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर संजय गांधी अस्पताल रेफर

8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग

नई दिल्ली [Nishanebaaz News] Realme P4s 5G Launch Date India। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 28 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिली है। Pearl Academy के सहयोग से डिजाइन किया गया यह फोन टरक्वॉइज/ग्रीन और लाइट गोल्ड/बीज कलर ऑप्शंस में फ्लैट-फ्रेम लुक के साथ बाजार में आएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here