Saturday, April 4, 2026
27.8 C
Raipur

Teacher Vacancy: इस विभाग में 2 लाख भर्ती, नवंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया, इतने चरणों में होगी भर्ती, जानिए क्या करना होगा

Teacher Vacancy: लखनऊ से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जो उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों का संकेत देती है। राज्य सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1,93,862 रिक्त पदों को भरने की योजना बनाई है। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें हर चरण में लगभग 65 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी नई दिल्ली में आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) की हालिया बैठक में दी गई।

Teacher Vacancy: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2025 से होने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी पदों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से भरा जाए। मार्च 2026 तक प्राथमिक विद्यालयों के लिए 1,81,276 और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 12,586 शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है।

Teacher Vacancy: प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी, जबकि माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जाएगी।

Teacher Vacancy: गौरतलब है कि वर्ष 2018 के बाद से प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की बड़ी भर्ती नहीं हुई थी। इस कारण राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही है। वर्तमान में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर लगभग 1.81 लाख और माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर करीब 12,586 पद खाली हैं।

Teacher Vacancy: दिल्ली में आयोजित बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों ने केंद्र को यह प्रस्ताव सौंपा है कि मार्च 2026 तक सभी रिक्तियों को चरणबद्ध तरीके से भर दिया जाएगा। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के सचिव, राज्य की स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा सचिव डॉ. सारिका मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Teacher Vacancy: इससे पहले 2018 में दो चरणों में कुल 1,37,500 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत शिक्षा मित्रों की सेवाएं समाप्त कर इन भर्तियों को अंजाम दिया गया था। हालांकि, 69,000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा आरक्षण विवाद अब भी न्यायालय में लंबित है।

 

READ MORE: 8 साल की तपस्या रंग लाई : धमतरी के अतुल गोलछा ने IFS में हासिल की 27वीं रैंक……

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories