Saturday, April 4, 2026
36.1 C
Raipur

T20 World Cup 2026 : ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई, भारत में ही खेलने होंगे मैच, नहीं तो T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। यह प्रस्ताव वोटिंग के लिए रखा गया था, जिसमें BCB को बहुमत का समर्थन नहीं मिला।

T20 World Cup 2026 : ICC ने अब BCB को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह इस फैसले की जानकारी अपनी सरकार को दे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही मैच खेले। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार करता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर भी किया जा सकता है।

T20 World Cup 2026 : सूत्रों के अनुसार, ऐसी स्थिति में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है। ICC इस पूरे मामले को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और जल्द अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुस्ताफिजुर रहमान का IPL कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया गया, जिसके बाद BCB ने औपचारिक रूप से ICC से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं। BCB ने सुरक्षा और खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने पर आपत्ति जताई थी।

ग्रुप बदलने की भी मांग

बांग्लादेश सरकार के दबाव में BCB ने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी दिया था। बांग्लादेश ग्रुप C में है, जहां उसे तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है। BCB चाहता था कि उसे ग्रुप B में भेजा जाए, जिसके मुकाबले श्रीलंका में होने थे।

ICC बोर्ड मीटिंग में क्या तय हुआ

यह फैसला 21 जनवरी को हुई ICC बोर्ड की वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग के बाद लिया गया। ICC ने सभी सुरक्षा रिपोर्ट्स पर विचार किया, जिनमें स्वतंत्र जांच भी शामिल थी। इन रिपोर्ट्स में साफ कहा गया कि भारत में होने वाले मैचों में बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया और प्रशंसकों के लिए कोई ठोस खतरा नहीं है।

ICC ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने के इतने करीब शेड्यूल बदलना संभव नहीं है। बिना ठोस सुरक्षा कारणों के बदलाव करने से भविष्य के ICC टूर्नामेंट्स पर गलत असर पड़ेगा और संस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे।

ICC प्रवक्ता का बयान

ICC के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में BCB से लगातार बातचीत की गई और उन्हें स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट्स, स्टेडियम सुरक्षा योजनाएं और मेजबान देश की गारंटी दी गई। इन सभी में यही निष्कर्ष निकला कि भारत में बांग्लादेश टीम को कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। इसके बावजूद BCB अपनी मांग पर अड़ा रहा।

प्रवक्ता ने कहा कि ICC के फैसले सुरक्षा रिपोर्ट्स, मेजबान देश की गारंटी और तय नियमों पर आधारित होते हैं, जो सभी टीमों पर समान रूप से लागू होते हैं। जब तक ठोस सबूत नहीं मिलते, मैचों की जगह बदलना संभव नहीं है।

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश का संभावित T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

7 फरवरी 2026: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
9 फरवरी 2026: बांग्लादेश बनाम इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरी 2026: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरी 2026: बांग्लादेश बनाम नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

बड़ी खबर: RTE के तहत एडमिशन नहीं देंगे 6 हजार से ज्यादा स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा...

M.P Crime News : नेपानगर में दिनदहाड़े लूट, सराफा व्यापारी से 7 लाख के जेवरात लूटे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories