Saturday, April 11, 2026
28.1 C
Raipur

Swami Avimukteshwaranand POCSO Case : शंकराचार्य पर गिरफ्तारी की तलवार: वाराणसी पहुंच सकती है प्रयागराज पुलिस, POCSO केस में पूछताछ की तैयारी

Swami Avimukteshwaranand POCSO Case : वाराणसी/प्रयागराज (23 फरवरी 2026): नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। प्रयागराज के झूंसी थाने में POCSO और BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए वाराणसी स्थित उनके आश्रम पहुंच सकती है।

आरोपों को बताया साज़िश स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सीधे तौर पर स्वामी रामभद्राचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा उनके खिलाफ एक सोची-समझी साज़िश है। उन्होंने शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी को ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताते हुए दावा किया कि जो कहानी गढ़ी गई है, वह अदालत में टिक नहीं पाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “असली अदालत जनता है, मैं जनता की अदालत में जाऊंगा और सच बताऊंगा।”

कानूनी स्थिति और गिरफ्तारी का डर स्वामी जी के वकील मदन मिश्रा के अनुसार, पुलिस किसी भी समय आश्रम पहुंच सकती है। चूंकि मुकदमा 80 किलोमीटर से अधिक दूर प्रयागराज में दर्ज है, इसलिए गिरफ्तारी की स्थिति में पुलिस को ‘जर्नी वारंट’ की आवश्यकता होगी। वकील ने स्पष्ट किया कि स्वामी जी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से कानूनी राहत के लिए परामर्श भी ले रहे हैं।

किन धाराओं ने बढ़ाई मुश्किल? अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर दर्ज FIR में बेहद सख्त धाराएं लगाई गई हैं:

  • POCSO धारा 5(i) और 6: पद और शक्ति का गलत इस्तेमाल कर गंभीर यौन अपराध (सजा: 20 साल से उम्र कैद)।

  • POCSO धारा 3 और 4(2): बच्चे के साथ गंभीर यौन शोषण (सजा: 10 साल से उम्र कैद)।

  • BNS धारा 351(3): डर पैदा करना या मानसिक दबाव बनाना (सजा: 2 से 7 साल)।

  • POCSO धारा 16 और 17: अपराध के लिए उकसाना या सहयोग करना।

पुलिस की अगली कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाराणसी पहुंचने वाली टीम न केवल स्वामी जी से सवाल-जवाब करेगी, बल्कि आश्रम में मौजूद अन्य शिष्यों के बयान भी दर्ज कर सकती है। इस मामले ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सामाजिक हलकों में भारी हलचल पैदा कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories