Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP CRIME : कोई ताला खोलने में माहिर तो कोई रैकी में...

MP CRIME : कोई ताला खोलने में माहिर तो कोई रैकी में उस्ताद, घर के भेदी की वजह से दिया डकैती को अंजाम, नागपुर का शाहरुख समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

MP CRIME
MP CRIME

MP CRIME : भोपाल : बैतूल के आमला कस्बे में बीते महीने गल्ला व्यापारी के घर हुई 5 लाख की डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी के घर में आने-जाने वाला ही व्यक्ति था।

MP CRIME : 21 और 22 मई की दरम्यानी रात बैतूल जिले के आमला कस्बे में गल्ला व्यापारी के घर में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात में 9 आरोपी शामिल थे, जिन्होंने मिलकर 5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP CRIME : पुलिस अधीक्षक ने इस डकैती का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों से 1.5 लाख रुपये नकद और करीब 3.5 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस पूरी वारदात की प्लानिंग घर के ही एक जानकार ने की थी, जो अक्सर व्यापारी के यहां आता-जाता था।

MP CRIME : इस गिरोह में कई जिलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में आया शाहरुख नामक आरोपी नागपुर का रहने वाला है, जिस पर वहां पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहरुख को नागपुर पुलिस भी काफी समय से तलाश रही थी, लेकिन वह बैतूल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here