Sunday, March 22, 2026
25.1 C
Raipur

सरगुजा : DEO का बड़ा एक्शन! हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षक सस्पेंड…नेताओं-अफसरों के करीबी अभी भी मजे में

 सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने हेड मास्टर और 11 सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ये शिक्षक युक्तियुक्तकरण आदेश का पालन नहीं कर रहे थे। आदेश के अनुसार, उन्हें उन स्कूलों में ज्वाइन करना था जहाँ शिक्षकों की संख्या कम थी।

याचिकाओं और हाईकोर्ट निर्देश के बावजूद पालन नहीं
कुछ शिक्षक हाईकोर्ट तक गए थे, जहाँ न्यायालय ने उन्हें जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष अपनी बात रखने के निर्देश दिए। शिक्षकों ने समिति के समक्ष तर्क रखे, लेकिन समिति ने इसे अस्वीकार कर दिया और आदेश के तहत उन्हें स्कूलों में नियुक्त करने का निर्णय लिया।

Read More : M.P News : मिहोना में विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भूमिपूजन सम्पन्न

निलंबित शिक्षकों की सूची
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक निर्मला तिर्की, सहायक शिक्षक अंजुला श्रीवास्तव, अल्पना गुप्ता, मधु गुप्ता, गीता चौधरी, गीता देवी, अजय कुमार मिश्रा, बिंदु जायसवाल, विजय कुमार और भीषम सिंह को सस्पेंड किया। इससे पहले भी संयुक्त संचालक शिक्षा ने छह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

युक्तियुक्तकरण को लेकर विवाद
युक्तियुक्तकरण के दौरान आरोप लगे थे कि कुछ अफसर अपने पसंदीदा शिक्षकों और पहुँच रखने वाले शिक्षकों को शहर से दूर नहीं भेज रहे थे। इसके कारण शहर और आसपास के स्कूलों में कई शिक्षक लगातार जमे हुए थे, जिससे अन्य शिक्षकों में नाराजगी रही।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P News : इंदौर के सांवेर रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में...

M.P News : इंदौर में युवक की पिटाई, ‘लव जिहाद’ को लेकर हंगामा… आजाद नगर में तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

C.G News : कांटा गांव में मधुमक्खियों का कहर, मावली देव मेले में अचानक हमला, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories