Thursday, May 7, 2026
35.1 C
Raipur

C.G News : कांटा गांव में मधुमक्खियों का कहर, मावली देव मेले में अचानक हमला, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत कांटा गांव में आयोजित प्रसिद्ध मावली देव मेले में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। यह मेला माकड़ी से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित कांटा गांव में चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

अचानक हमला और भगदड़

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4 बजे की है। मेले में भीड़ अपने चरम पर थी, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Read More : C.G News : पैसेंजर कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने की ये 8 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

15 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत उप स्वास्थ्य केंद्र कांटा गांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जरूरत पड़ने पर उन्हें माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जा सकता है।

इलाज जारी, प्रशासन सतर्क

डॉक्टरों की टीम घायलों की लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

सरपंच ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मोती राम मरकाम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और सहायता की मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद मेले में सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बड़ी संख्या में भीड़ होने के बावजूद ऐसी स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories