Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur सरगुजा : रायपुर के कारोबारियों ने कोयला व्यापारी से की ठगी, लगाया...

सरगुजा : रायपुर के कारोबारियों ने कोयला व्यापारी से की ठगी, लगाया 1.45 करोड़ रुपये का चूना

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-सरगुजा में एक कोयला व्यापारी बिजेंद्र गुप्ता ने रायपुर के कुछ व्यवसायियों पर 1.45 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। बिजेंद्र गुप्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग में झांसा
जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता का परिचय बरेजपारा के ट्रांसपोर्टर शनि गोयल के माध्यम से रायपुर के थोक गल्ला कारोबारी हेमंत कुमार जैन से हुआ। हेमंत जैन, उनकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल भिक्षु ट्रेडर्स नामक फर्म के माध्यम से व्यापार करते हैं। आरोप है कि उन्होंने बिजेंद्र को चना और हल्दी की खरीद में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

Read More : सरगुजा : DEO का बड़ा एक्शन! हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षक सस्पेंड…नेताओं-अफसरों के करीबी अभी भी मजे में

1.45 करोड़ की राशि उधार देने में फंसे व्यापारी
बिजेंद्र गुप्ता ने निवेश करने से इनकार किया, जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उनसे उधार लेने का प्रस्ताव रखा। वे 6 महीने बाद मासिक एक प्रतिशत ब्याज के साथ राशि लौटाने का आश्वासन दिया। भरोसे में आकर बिजेंद्र ने 3 अप्रैल और 4 अप्रैल 2024 को अपने और पत्नी के बैंक खातों से कुल 1 करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये RTGS के जरिए भिक्षु ट्रेडर्स के खाते में भेज दिए।

पुलिस ने FIR दर्ज की
बिजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हेमंत जैन, उनकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पक्षों के ब्योरे और लेन-देन की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here