Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Raipur

Surguja News : तालाब में डूबकर एक ही परिवार के 2 मासूमों की मौत, मातम में डूबा गांव….

सरगुजा। Surguja News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चे तालाब में डूबकर जान गंवा बैठे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्चे सायकल धोने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाज़ा न लगने से वे वापस नहीं निकल सके।

Surguja News : घटना केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों बच्चे कल शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकले थे, लेकिन जब देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

आज सुबह गांव के तालाब में बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में मातम फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिवार और गांववाले इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds