Surajpur News : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जिला अस्पताल में उचित इलाज न मिलने से गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। मृतका सूरजपुर के लांछा गांव की रहने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता न होने के कारण गर्भवती को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
Surajpur News : बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे परिजन महिला को लेकर अंबिकापुर जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव हो गया और नवजात की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।
Surajpur News : घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।











