CG NEWS: ग्राम जोंधरा में वृहद पुल निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, अब सुगम आवागमन, शिक्षा–स्वास्थ्य और आजीविका गतिविधियों को मिली गति

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रोशन सेन/मकड़ी : शासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल पुलिया जैसे मूलभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं, कई गांवों में पक्की सड़क और पुल पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है और गांवों के विकास को भी गति मिल रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने की दिशा में माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। माकड़ी–हटवार पारा–गलीपारा रोड से जुड़े लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ग्राम जोंधरा (सीएच-3200 मी.) में वृहद पुल का निर्माण पूरा किया गया है। 3 करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बने 43 मीटर लंबे इस पुल ने क्षेत्र की अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान की है।

 

CG NEWS: ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर काफी उत्साह है। श्रीमती जयबती पोयाम, ग्राम बुडरा निवासी, ने खुशी जाहिर करते हुए कहा “पुल के बन जाने से हम बहुत खुश हैं, क्योंकि अब बरसात में आने-जाने में आसानी होगी और एम्बुलेंस का भी आना-जाना संभव होगा। पहले बरसात के दिनों में पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था।” पुल नहीं होने से पहले बरसात के मौसम में कटाव और जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होता था, अब इस समस्या से स्थायी समाधान मिला है।

CG NEWS: पूर्व में इस मार्ग पर नदी-नाले उफान होने पर ग्रामीणों को कई बार आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहां अब वर्षभर सुरक्षित परिवहन होगा। इस पुल से न केवल ग्राम जोंधरा, बल्कि बुडरा, धारली और राकशबेड़ा सहित आसपास के तीन प्रमुख गांवों को लाभ मिला है। विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन के आवश्यक कार्यों के लिए आने जाने में अब अधिक सुविधाजनक हो गई है और समय की भी बचत हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *