Thursday, September 17, 2026
Home Madhya Pradesh National Safety Day Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस...

National Safety Day Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 National Safety Day Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 7 मार्च 2026 को उमंग भवन में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस “इंगेज, एजुकेट एवं इंपॉवर पीपल टू इन्हेंस सेफ्टी” थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) सतेंद्र कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) देवब्रत त्रिपाठी, मानव संसाधन प्रमुख रूमा डे शर्मा तथा सीआईएसएफ के उप कमांडेंट ज्ञान सिंह भाटी सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिससे सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में ए.जे. राजकुमार ने स्टेशन की सुरक्षा उपलब्धियों और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सुधार और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा क्विज, स्टोरी राइटिंग, सुरक्षा गीत और सुरक्षा वीडियो निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन में उत्कृष्ट सुरक्षा कार्यों को भी सम्मानित किया गया। हाउसकीपिंग एक्सीलेंस, सेफ जोन प्रतियोगिता, विभागीय हाइरा समीक्षा, सुरक्षा सुझाव तथा सुरक्षा के प्रति सजग एजेंसियों और संविदा कर्मियों सहित विभिन्न श्रेणियों में करीब 250 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसने संगठन की प्रत्येक कार्यप्रणाली में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here