पुलिया के लिए नीव खोदकर ग्राम पंचायत टेटराई के सरपंच सचिव के मिलीभगत से 380000 रुपये बिना कार्य किये ही निकाली गई
कृष्णा नायक /सुकमा
sukma news : सुकमा :- विकासखंड कोन्टा के ग्राम पंचायत टेटराई में प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण अभी तक शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद कुल स्वीकृत राशि 520154 रुपये में आधा राशि 380000 रुपये खर्च किया गया है।
sukma news : स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण स्थल पर आज तक कोई गतिविधि नहीं हुई है। मौके पर सिर्फ गिट्टी, रेत और पुलिया नीव खुदाई की गई हैं। जबकि रिकॉर्ड में भुगतान और कार्य प्रगति दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। इससे पंचायत स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका गहराती जा रही है।
sukma news : ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस मामले की जाँच नहीं हुई, तो शेष राशि भी कागज़ों कार्य पूर्ण दिखाकर हड़प ली जाएगी
sukma news : ग्रामीण अब इस मामले की जिला प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहे हैं। ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में दुबारा ऐसे कार्य करने से बचे













