Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Raipur

CRPF 131 Battalion : मेटागुडेम के ‘कल’ को बेहतर बनाने के लिए 131 बटालियन सीआरपीएफ की ‘आज’ बड़ी पहल

CRPF 131 Battalion : दोरनापाल/सुकमा (संवाददाता: कृष्णा नायक) : सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित और अतिसंवेदनशील क्षेत्र मेटागुडेम में सुरक्षा बलों ने सेवा और विश्वास की एक नई इबारत लिखी है। 131 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडेंट दीपक कुमार साहू के मार्गदर्शन में मेटागुडेम-इरापल्ली एफओबी (FOB) पर एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेटागुडेम, माडकनगुड़ा, इरापल्ली, बोटेलंका और बोटेटोंग जैसे अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान 131 बटालियन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शप्रीत सिंह ने बीमार ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया। महिलाओं और बच्चों को फल, चॉकलेट और बिस्कुट बांटे गए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में उपस्थित 131 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अमित प्रकाश ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के ग्रामीण हमारे परिवार की तरह हैं और भविष्य में भी उनकी सहायता के लिए ऐसे कैंप लगाए जाते रहेंगे।

चिंतागुफा थाना क्षेत्र के इस दुर्गम इलाके में आयोजित इस कैंप का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को लाइलाज बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करना था। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट आनंद कुमार त्रिपाठी (D/131), सहायक कमांडेंट मुकुंद सिंह (A/131) सहित बल के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे। सीआरपीएफ की इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जो क्षेत्र में शांति और विश्वास बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds