Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

Stock Market : सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाई मजबूती…

Stock Market : मुंबई/रायपुर। हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत और मजबूती लेकर आई। सोमवार, 25 अगस्त को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 233 अंक उछलकर 81,539 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 68 अंक चढ़कर 24,938 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार की गिरावट के बाद आई इस तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है।

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों ने हरे निशान में शुरुआत की। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS जैसे IT दिग्गजों ने बाजार को गति दी। वहीं, ICICI बैंक, HDFC और बजाज फिनसर्व पर दबाव देखा गया। निफ्टी में भी 50 में से 39 शेयरों में मजबूती रही।

सेक्टरवार मूवमेंट
IT इंडेक्स ने लगभग 2% की छलांग लगाई और बाजार को सबसे बड़ा सहारा दिया। रियल्टी, मेटल और फार्मा सेक्टर ने भी मजबूती दिखाई। दूसरी ओर, मीडिया इंडेक्स लाल निशान में रहा।

ग्लोबल संकेतों का असर
एशियाई बाजारों में मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी साफ नजर आया। जापान का निक्केई 0.68% और कोरिया का कोस्पी 0.92% ऊपर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग 2% से ज्यादा चढ़ा। अमेरिकी बाजारों में भी डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 शुक्रवार को 1.5% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे।

निवेशकों की चाल
विदेशी निवेशक (FIIs) ने 22 अगस्त को 1,622 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 329 करोड़ की खरीदारी की। अगस्त महीने में जहां एफआईआई ने अब तक ₹25,751 करोड़ निकाले हैं, वहीं डीआईआई ₹66,183 करोड़ का निवेश कर चुके हैं।

पिछला सत्र और आगे की रणनीति
शुक्रवार को बाजार 694 अंक टूटा था और निफ्टी भी 214 अंक गिरा था। विश्लेषकों का कहना है कि सोमवार की तेजी निवेशकों में भरोसे की वापसी दिखाती है। अल्पावधि में IT और रियल्टी सेक्टर बाजार को सहारा दे सकते हैं, हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories