MP NEWS : भालू का आतंक: संजय टाइगर रिज़र्व में खूनी हमला, दो ग्रामीणों की मौत, पांच गंभीर घायल – आत्मरक्षा में ग्रामीणों ने भालू को भी मार गिराया

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : सीधी : सीधी जिले के संजय टाइगर रिज़र्व के बस्तुआ रेंज में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सुबह करीब 5 बजे जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीणों पर एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP NEWS : मृतकों की पहचान बब्बू यादव (पिता गोपाल यादव) और दीनबन्धु साहू के रूप में हुई है। वहीं घायल ग्रामीणों में मनीष (पिता दीनबन्धु साहू), संतोष (पिता बब्बू यादव), तेजस्वी (पिता रामा सिंह) समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

MP NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण रोज़ाना की तरह जंगल में अपनी भैंसें चरा रहे थे, तभी एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में एक भैंस भी गंभीर रूप से घायल हुई। भयावह परिस्थिति में जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से भालू का मुकाबला किया और अंततः उसे मौत के घाट उतार दिया।

MP NEWS : घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

MP NEWS : थाना मड़वास प्रभारी भूपेश बैस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, पांच घायल हैं, और भालू की भी मौत हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल में अकेले न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें, क्योंकि यह क्षेत्र वन्यजीवों की सक्रियता वाला है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *