Sehore News : कुबेरेश्वर धाम पहुंचे SP दीपक शुक्ला, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News :ब्रहम सिंह मेवाड़ा/ सीहोर। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम में चल रहे धार्मिक आयोजन स्थल, मंदिर परिसर और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और अधिकारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sehore News :निरीक्षण के दौरान SP शुक्ला ने पूरे आयोजन क्षेत्र में पुलिस तैनाती, भीड़ प्रबंधन और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *