Beheading Mystery MP Crime News : रीवा में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला की गला काटकर नृशंस हत्या, घर के पीछे मिला बिना सिर का धड़

Beheading Mystery MP Crime News : रीवा (मध्य प्रदेश): जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में सोमवार को एक ऐसी नृशंस हत्या का मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यहाँ एक 50 वर्षीय महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतिका का शव उसके ही घर के पीछे क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। कलेजा कंपा देने वाली बात यह है कि मौके से महिला का सिर गायब है, जिसे तलाशने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

खेतों और झाड़ियों में सिर की तलाश मृतिका की पहचान लीलावती पटेल (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की पहली और सबसे बड़ी चुनौती महिला के कटे हुए सिर को ढूंढना है। इसके लिए एफएसएल (FSL) टीम, डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस बल आसपास के खेतों, कुओं और झाड़ियों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। गांव में इस जघन्य हत्याकांड के बाद से दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

तंत्र-मंत्र और रंजिश के कोण से जांच पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए हर संभावित पहलू पर गौर कर रही है। जिस बर्बरता से सिर काटकर अलग किया गया है, उसे देखते हुए पुलिस ‘तंत्र-मंत्र’ या ‘नरबलि’ के कोण से भी मामले की पड़ताल कर रही है। साथ ही पुरानी रंजिश और परिवार के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories