Rewa Accident News : दो ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 12 घायल….

Parivesh
Rewa Accident News

Rewa Accident News : रीवा। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत अमहा गाँव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Rewa Accident News : मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 35 लोग सवार थे, जिनमें चार मासूम बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं। यह ट्रैक्टर ट्राली एक दूसरे ट्रैक्टर को क्रॉस कर रही थी, तभी लकड़ी लोड दूसरे ट्रैक्टर से उसकी भीषण टक्कर हो गई।

READ MORE : Bhai Dooj 2025 : आज सिर्फ सवा दो घंटे का मुहूर्त, नोट करें तिलक का सही समय और पूजा विधि……

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है।

READ MORE : Indian Railways : त्योहारों में रेल यात्रा हुई आसान, वॉर रूम से हो रही स्टेशनों की 24 घंटे निगरानी…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *