Bhai Dooj 2025 : आज सिर्फ सवा दो घंटे का मुहूर्त, नोट करें तिलक का सही समय और पूजा विधि……

Parivesh
Bhai Dooj 2025

Bhai Dooj 2025 : भाई-बहन के स्नेह और दीर्घायु की कामना को समर्पित पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) आज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।

Bhai Dooj 2025 : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर, बहनें अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर उनके हाथों से तिलक और भोजन ग्रहण करते हैं

READ MORE : CG News : हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का भंडाफोड़…नेता-व्यापारी सहित 18 गिरफ्तार….

जिससे उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, तिलक करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ और स्थिर मुहूर्त दोपहर के समय है, जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है। महाशुभ तिलक मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:43 से 12:28 तक) और विजय मुहूर्त (दोपहर 01:58 से 02:43 तक) भी शुभ हैं।

READ MORE : CG News : हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : एयर इंडिया 26 अक्टूबर से शुरू करेगी रायपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट, देखें टाइमिंग

इस दिन तिलक करने से पहले बहनें भाई के लिए थाली में रोली, अक्षत, नारियल, मिठाई और फूल-पान-सुपारी अवश्य सजाएं और तिलक के बाद उनकी आरती उतारकर उन्हें अपने हाथों से पकवान या मिठाई खिलाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *