Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

Srinagar News : स्पाइसजेट फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज पर विवाद, चार्ज मांगे जाने पर सेना के अधिकारी ने चार कर्मचारियों की कर दी पिटाई

Srinagar News : श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-386 के बोर्डिंग गेट पर 26 जुलाई को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने एयरलाइन के चार कर्मचारियों के साथ गंभीर मारपीट की। एयरलाइन के अनुसार, अधिकारी को अतिरिक्त कैबिन बैगेज के लिए शुल्क देने को कहा गया था, जिस पर वह भड़क उठा।

Srinagar News : स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक, अधिकारी के पास दो कैबिन बैग थे, जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था, जबकि नियमों के अनुसार सिर्फ 7 किलो तक का बैग कैबिन में ले जाने की अनुमति है। जब स्टाफ ने नियम समझाकर अतिरिक्त शुल्क भरने को कहा, तो अधिकारी ने न केवल मना कर दिया बल्कि जबरन एयरोब्रिज में घुसने की कोशिश की। यह नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

Srinagar News : मौके पर तैनात CISF कर्मियों ने अधिकारी को वापस बोर्डिंग गेट पर लाया, लेकिन वहां स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में अधिकारी ने चार ग्राउंड स्टाफ पर हमला कर दिया। एक कर्मचारी को घूंसे, लात और स्टील स्टैंड से इस कदर मारा गया कि उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। एक अन्य कर्मचारी को उस समय लात मारी गई, जब वह घायल साथी की मदद कर रहा था, जिससे उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा।

Srinagar News : दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर एयरलाइन ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई है और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Srinagar News : स्पाइसजेट ने घटना की विस्तृत जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दी है और मांग की है कि संबंधित यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एयरपोर्ट से मिले सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं ताकि जांच में तेजी लाई जा सके। एयरलाइन ने कहा है कि ऐसे हमले किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories