Monday, March 16, 2026
33.6 C
Raipur

Social Media Weapon Deal : इंदौर में ‘सोशल मीडिया’ के जरिए हथियारों की तस्करी: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से डीलिंग करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्टल और कारतूस बरामद

Social Media Weapon Deal : इंदौर। इंदौर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर ग्राहकों से संपर्क कर अवैध हथियारों की डील तय करता था। पुलिस ने उसके पास से 6 देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल द्वारकापुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सूर्यदेव नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियारों की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 6 देशी पिस्टल और कारतूस मिले।

सोशल मीडिया का ‘डार्क’ नेटवर्क पकड़े गए आरोपी की पहचान राजवीर सिंह सिकलीकर (निवासी ग्राम ओझर, जिला बड़वानी) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया कि वह हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करता था। वह ग्राहकों से चैटिंग के जरिए डील पक्की करता था और फिर हथियार सप्लाई करता था। आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपना नेटवर्क फैला रखा था।

बाइट: आनंद कालिदगी, डीसीपी डीसीपी आनंद कालिदगी ने बताया, “द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर आने वाला है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है। वह सोशल मीडिया का उपयोग कर हथियारों की सप्लाई करता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाता था और किन-किन लोगों को उसने अब तक इनकी डिलीवरी दी है।”

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस अब आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया चैट्स का डेटा खंगाल रही है ताकि उसके नेटवर्क के अन्य सहयोगियों और हथियारों के सोर्स (जहाँ से हथियार बनते हैं) तक पहुँचा जा सके। इस गिरफ्तारी को इंदौर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ जारी मुहिम में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: बिहान योजना से बदली बस्तर की नवती दीदी की किस्मत, संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर

CG NEWS: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान...

CG NEWS: लैलूंगा PM आवास घोटाले में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो सचिवों को नोटिस, सेवा समाप्ति की तैयारी!

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़/लैलूंगा:  रायगढ़ जिले के लैलूंगा जनपद...

Related Articles

Popular Categories