Sunday, February 15, 2026
30.1 C
Raipur

पहलगाम आतंकी हमले में संदिग्धों के स्केच जारी, मास्टरमाइंड POK में…

जम्मू-कश्मीर  | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त प्रयास से हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। इन स्केचों को हमले के चश्मदीदों के बयानों और तकनीकी सहायता के आधार पर तैयार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस हमले में चार आतंकी शामिल थे – जिनमें दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। जिन तीन आतंकियों की पहचान की गई है, उनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, और अबु तल्हा हैं। हालांकि, फिलहाल जारी स्केचों से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस स्केच में कौन सा आतंकी है।

मास्टरमाइंड है सैफुल्लाह खालिद
इंटेलिजेंस इनपुट्स में खुलासा हुआ है कि इस हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट इलाके से ऑपरेट करता है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि खालिद ने एक महीने पहले इस हमले की चेतावनी दी थी। उसका 2019 का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कहता है – “कश्मीर का मसला ठंडा नहीं होने देना है।”

टारगेटेड अटैक की आशंका
जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने स्थानीय पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए इस हमले को अब तक घाटी में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में गिना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन तेज
हमले के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना, CRPF और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीमें हेलिकॉप्टर व ड्रोन की मदद से पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही हैं। एजेंसियां मान रही हैं कि आतंकी अब भी बैसरन के जंगलों में छिपे हो सकते हैं। सरकार ने हमले के बाद कड़ा रुख अपनाया है और इस आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

जानें क्या है माइक्रो स्ट्रेस… जिससे बढ़ सकता ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन का खतरा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : माइक्रो स्ट्रेस यानी रोज़मर्रा की...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds