Friday, March 13, 2026
37.1 C
Raipur

Singrauli News : CSP के रवैये से भड़के सिंगरौली के पत्रकार, SP से की शिकायत…

सिंगरौली, मध्य प्रदेश : Singrauli News : सिंगरौली जिले में CSP पीएस परस्ते के कथित असहज और असम्मानजनक व्यवहार को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश है। जिले के वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष खत्री से मुलाकात कर CSP की कार्यशैली को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

Singrauli News : पत्रकारों ने लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

पत्रकारों ने SP को बताया कि CSP पीएस परस्ते लगातार मीडियाकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं, जिससे पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुँच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी मीडिया कर्मियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार जारी रहा, तो वे कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

SP मनीष खत्री ने पत्रकारों की शिकायत को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी पत्रकार के साथ पुलिस का व्यवहार अनुचित नहीं होगा। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और मीडिया दोनों समाज की महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं, और दोनों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा नहीं होंगी और सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा कि किसी भी घटना की जानकारी वहीं से दी जाए, ताकि सूचना के आदान-प्रदान में पारदर्शिता बनी रहे।

CSP की मौजूदगी में भी जताया गया असंतोष

इस दौरान CSP पीएस परस्ते भी मौजूद थे, और पत्रकारों ने उनकी उपस्थिति में भी उनके व्यवहार को लेकर अपना असंतोष जाहिर किया। इस मुलाकात से पहले, उच्च विश्राम गृह माजन मोड़, बैढ़न में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें CSP के रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी। बैठक में शामिल प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया संस्थानों से जुड़े सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो मीडिया समुदाय सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : जबलपुर में अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा, 46 सिलेंडर जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  जबलपुर के महाराजपुर इलाके में...

CG NEWS: : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आ रहे छत्तीसगढ़ : 15 मार्च को पहुंचेंगे रायपुर, 18 को बिलासपुर से वाराणसी जाएंगे

रायपुर। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज...

M.P News : इंदौर में मार्च की शुरुआत में ही रिकॉर्ड गर्मी, जल्द 40 डिग्री पार कर सकता है तापमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories