Singrauli News :देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने विकास कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता को लेकर की समीक्षा बैठक..

0
83
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News :सिंगरौली : सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा देवसर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की गहन समीक्षा को लेकर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज बरगवाँ में संबंधित विभागों के विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान विधायक मेश्राम ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, गौण परियोजनाओं तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Singrauli News :विधायक ने कहा कि देवसर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में गति आए और जनता को मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here