मनु कुमार/सिंगरौली : सिंगरौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नाबालिग बालिका का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भापुसे) के निर्देश पर यह सफलता मिली है।
Read News : Israel strikes Houthis : सना पर इजरायल का एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों के हमलों का जवाब
जानकारी के अनुसार एक फरियादी ने चौकी सासन में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और 22 अगस्त 2025 को अपहृत बालिका को ग्राम मकरोहर से बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार जायसवाल (उम्र 19 वर्ष, निवासी सिद्धीखुर्द, थाना वैढ़न, जिला सिंगरौली) ने बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
Read News : जयंत परियोजना कांटा नंबर-4 से ओवरलोड कोयले का खेल, अधिकारी और कांटा बाबू की मिलीभगत का आरोप
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 930/2025 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस (BNS) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 23 अगस्त 2025 को पुलिस ने आरोपी को ग्राम सिद्धीखुर्द से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि सुरेन्द्र पाण्डेय, प्र.आर. सुमत कोल, प्र.आर. हेमराज, प्र.आर. बलराज सिंह, आर. अनिल सिंह और आर. जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।













