Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

Sidhi Crime News : पति ने बैट से हमला कर महिला आरक्षक को उतारा मौत के घाट…

सीधी, मध्य प्रदेश : Sidhi Crime News : सीधी जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक हफ्ते में चार हत्याओं की घटना सामने आने के बाद अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस लाइन के पास एक महिला आरक्षक की उसके ही पति ने बैट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

Sidhi Crime News : क्या है पूरा मामला?

कमर्जी थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सविता साकेत को बीती रात उसके पति वीरेंद्र साकेत ने सोते समय बैट से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी वीरेंद्र को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी अवैध संबंध के शक में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने सुबह जब इस घटना को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति वीरेंद्र साकेत को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मृतक सविता साकेत के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 22 और 20 साल है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद ने एक महिला आरक्षक की जान ले ली। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

सीधी जिले में पिछले दो दिनों में यह तीसरी हत्या की घटना है। इससे पहले मझौली थाना क्षेत्र और भुइमान में भी हत्या की वारदातें हो चुकी हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds