MP Sidhi News : कुलदेवी मंदिर निर्माण पर विवाद, सरपंच ने बताया अतिक्रमण तो भड़के ग्रामीण….

0
103
MP Sidhi News
MP Sidhi News

मोहरबा, सीधी। MP Sidhi News : जिले के मोहरबा गांव में कुलदेवी मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व से स्थापित कुलदेवी के चबूतरे पर मंदिर निर्माण कराया जा रहा था, जिसे गांव की महिला सरपंच ने अतिक्रमण करार देते हुए रोक दिया। सरपंच और ग्रामीणों के बीच तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई।

MP Sidhi News : ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने बच्चों की शिक्षा के लिए जमीन शासन को दान दी थी, लेकिन उस दौरान भी कुलदेवी का चबूतरा मौजूद था, जहां देवी विराजमान थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब उसी स्थान पर मंदिर निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे महिला सरपंच अतिक्रमण बता रही हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेमरिया तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि पूरे मामले का शीघ्र ही शांतिपूर्ण समाधान किया जाएगा।

ग्रामीण पवन कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार को जमीन दान की थी, लेकिन कुलदेवी को नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार होते हुए भी गांव की महिला सरपंच, जिनके पिता भी भाजपा से जुड़े हैं, ग्रामीण आस्था के विरुद्ध काम कर रही हैं। ग्रामीणों ने इस कदम को सनातन और पार्टी दोनों के लिए कलंक बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here